फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress committee will appoint presidents in wards

Sonebhadra News: वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त करेगी कांग्रेस कमेटी

Sun, 11 May 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Congress committee will appoint presidents in wards
सोनभद्र। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को उरमौरा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें शहर के सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शहर कमेटी के गठन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

तय किया गया कि शहर की बुनियादी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और निदान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष हाजी फरीद ने कहा कि संगठन से मिली जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए पूरा देश साथ खड़ा है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, अरविंद सिंह ने कहा कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं, उन्हें संगठन से जोड़ा जाए। राजनीति में रुचि रखने वालों को आगे लाया जाएगा, इससे संगठन मजबूत होगा। तभी पार्टी मजबूत होगी। पूर्व प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान व पूर्व जिला महासचिव गोपाल स्वरूप पाठक ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा। सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव की 15 मई से भूख हड़ताल को समर्थन दिया गया। ज्ञानेश्वर प्रसाद की 2010 में भूख हड़ताल के दौरान जिला प्रशासन ने पुराने चिकित्सालय परिसर में 24 घंटे इलाज की सुविधा का आश्वासन दिया था। नगर में सिटी हाॅस्पिटल खोलने की भी बात हुई थी। मगर अभी तक सिटी हॉस्पिटल नहीं खुला है। इस मौके पर दिनेश धर दुबे, प्रदीप चौबे, प्रांजल श्रीवास्तव, शंकरलाल भारती, राधेश्याम सिंह पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed