फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress celebrates birth anniversary of former Prime Minister of India

कांग्रसियों ने भारत के पूर्व-प्रधानमंत्री की मनाई जयंती

Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress celebrates birth anniversary of former Prime Minister of India
जिले में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी द्वारा देश के हित में कराए गए कार्यों आदि पर भी प्रकाश डाला। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे के नेतृत्व में घोरावल विधानसभा के गुरू परासी गांव के शहीद स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती मनाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से कृपा शंकर द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने राजीव गांधी को पंचायती राज का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश को संभालते हुए तेजी के साथ अग्रसर किया है। चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि आधुनिक युग के निर्माता भारतरत्न स्व. राजीव गांधी जी जैसा दूसरा प्रधानमंत्री होना संभव नहीं है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को अंगवस्त्र भेंट किया गया। प्रधान चंद किशोर देव पांडेय, ज्ञान चंद द्विवेदी, रामनिवास द्विवेदी, वेद प्रकाश द्विवेदी, अखिलेश प्रकाश द्विवेदी, श्रवण कुमार द्विवेदी, विजय कुमार कोल, ओम प्रकाश राम, अनिल चौबे, गौतम आनंद, अखिलेश कुमार, जोखन आदि रहे।
विज्ञापन

उधर जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत जिला न्याय पंचायत अभियान के तहत घोरावल ब्लॉक इनम न्याय पंचायत के इनम गांव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। प्रियंका गांधी की तरफ से भेजे गए सम्मान पत्र के माध्यम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, रसोइया, आशा कार्यकर्ता, ग्राम के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार देने का अधिकार भी उनकी ही देन है। न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रभाशंकर शुक्ल, ग्राम प्रधान प्रिंस गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार, मुन्ना लाल, संतोष कुमार, सुरेश शर्मा, उमेश, प्रदीप, भोला गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed