फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Top wards to be honored in cleanliness

स्वच्छता में अव्वल वार्ड किए जाएंगे सम्मानित

Fri, 16 Nov 2018 11:56 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Fri, 16 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Top wards to be honored in cleanliness
बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : amar ujala
सोनभद्र। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यशाला शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें 15 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया है कि स्वच्छता में अव्वल वार्ड सम्मानित किए जाएंगे।एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निकायों को साफ-सफाई बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-2018 को सफल बनाने के नियमित प्रयास किया जाय।
विज्ञापन


आईटी एक्सपर्ट स्वच्छ भारत मिशन सत्य प्रकाश ने बताया कि नगर पंचायत, नगर पालिका परिषदों में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है। गठित समिति के सदस्य, वार्डों के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे और सफाई के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर पालिका व नगर पंचायतों के सदस्य व वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक भी की जाएगी। नगर पालिका व नगर पंचायतों का 23 दिसंबर को जिला स्तरीय, 25 दिसंबर को राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह होगा। स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने नगर क्षेत्रों में पॉलिथीन के थैले, थर्माकोल, दोने, पत्तल के प्रयोग पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया। किसी भी नगर पंचायत में इसके प्रयोग पर नगर क्षेत्रों के ईओ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed