{"_id":"69de7ab181323722e702dfdc","slug":"complete-the-work-of-supplying-clean-drinking-water-to-every-household-by-june-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-144927-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जून तक पूरा करें हर घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जून तक पूरा करें हर घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति का काम
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के गोटीबांध के भलहुनिया गांव में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को पटवध पेयजल परियोजना के अंतर्गत सुकृत और लोहरा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति, पाइप लाइन बिछाने के कार्य और घर-घर जल कनेक्शन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र कार्य पूरा कर प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पटवध पेयजल परियोजना का कार्य हर हाल में जून तक पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। किसी भी स्थिति में पात्र लाभार्थी जल कनेक्शन से वंचित न रहें। एमडी ने पाइप लाइन बिछाने के साथ-साथ ग्राउंडिंग (लाइन को सुरक्षित और स्थाई बनाने की प्रक्रिया) का कार्य भी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, जल निगम के अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पाइप लाइन बिछने के बाद भी नहीं आ रहा पानी, ग्रामीण कुएं का पानी पीने को मजबूर
खलियारी। नगवां ब्लॉक के गोटीबांध गांव में हर घर जल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछने के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। गांव के भलहुनिया टोले में लोग अब भी कुएं के पानी के सहारे प्यास बुझाने को विवश हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही उनकी दिक्कतें भी बढ़ रही हैं। पाइप लाइन वाले गांवों में टैंकर न चलने की हिदायत ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप लाइन तो बिछाई गई, लेकिन उसमें पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कई जगहों पर लगे नल सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को कुएं का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो कई बार असुरक्षित भी हो सकता है। पानी की किल्लत के चलते लोगों को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है, इससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और भी खराब होते जा रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत की गई हर घर नल योजना के अधिकारियों से लेकिन केवल कहा जाता है कि सुधार हो जाएगा लेकिन आज तक सुधार नहीं हुआ।