फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complaints related to lighting, drinking water and cleanliness were received.

Sonebhadra News: प्रकाश, पेयजल, सफाई से जुड़ी शिकायतें आईं

Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Complaints related to lighting, drinking water and cleanliness were received.
राबट्सगंज नगरपालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन सुनवाई करती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद।संवा
सोनभद्र। जिले के नगरीय निकायों मेें सोमवार को संभव दिवस पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई से संबंधित 25 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं ईओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई की। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 3, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2 शिकायतें आईं। नगर पंचायत चोपन में 5, नगर पंचायत ओबर में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में शून्य, नगर पंचायत पिपरी में 5, नगर पंचायत्त दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 3 शिकायतें आईं। इस तरह निकायों में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

यह सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं। सभी शिकायतों का निस्तारण कराया गया। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है। वहीं नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने ऑफिस के कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर पांच अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोका। कहा कि इस तरह लापरवाही मिलती रही तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे,राकेश कुमार,अजीत सिंह, विमलेश,संत सोनी, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed