{"_id":"6862dce402de84d00407caa4","slug":"compartmental-examination-will-be-held-in-ggic-on-july-19-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-130544-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 19 जुलाई को जीजीआईसी में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, हाईस्कूल में 140 और इंटर में 301 विद्यार्थी पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 19 जुलाई को जीजीआईसी में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, हाईस्कूल में 140 और इंटर में 301 विद्यार्थी पंजीकृत
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) और पूरक (कंपार्टमेंट) परीक्षा 19 जुलाई को होगी। परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा में हाईस्कूल में 140 और इंटर में कुल 301 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली बोर्ड परीक्षा में जिले के 24295 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें 18154 ने सफलता हासिल की है। जबकि इंटर की परीक्षा में जिले के 77 केंद्रों पर 19553 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे।
इसमें से 16925 ने सफलता हासिल की है। हालांकि काफी संख्या में छात्र-छात्राओं का परिणाम संतोष जनक नहीं रहा। ऐसेे में जिले में काफी संख्या में बच्चों ने हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड की ओर से वर्ष-2025 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई है। परीक्षा में हाईस्कूल में 140 और इंटर में कुल 301 विद्यार्थियों को शामिल होना है।
इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज राॅबर्ट्सगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा दूसरी पाली में दो बजे से 5:15 बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए।
परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित रहेंगे। साथ ही मुख्य परीक्षा के तरह ही परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था निर्धारित स्ट्रांग रूम के डबल लॉकयुक्त आलमारी में ही की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी होगी।