फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Communicable Disease Control Campaign

जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत

Wed, 01 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Control Campaign
संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक भूपेश चौबे, सीएमओ डा.एसके उपाध् - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से हुआ। राबट्र्सगंज नगर में रैली निकालकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। वहीं लोगों को स्वच्छता पर जोर देने का आह्वान किया गया। साथ ही दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की बात कही गई। सीएमओ कार्यालय परिसर से सदर विधायक भूपेश चौबे, सीएमओ डा.एसके उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और नगर चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की शपथ दिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी महत्वपूर्ण विभागों जैसे पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण, दिव्यांग विभाग, नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित अन्य विभागों में संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय के अध्यापक बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान हाथों की साफ-सफाई आदि के बारें में जानकारी देंगे। इस अभियान के लिए जनपद में चिकित्सा विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। जिनको समस्त कार्यक्रमों की ससमय रिपोर्टिंग का दायित्व दिया गया है। इसके लिए जिले के सभी आठ ब्लॉको में अलग-अलग आठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो समस्त कार्र्यो का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक, आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed