{"_id":"6aa6de2cea606b8a4e07de1a","slug":"athletes-aged-17-to-26-will-run-in-the-namo-marathon-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-152958-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नमो मैराथन में दौड़ लगाएंगे 17 से 26 साल के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नमो मैराथन में दौड़ लगाएंगे 17 से 26 साल के खिलाड़ी
विज्ञापन
जनकल्याण सेवा समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को होने वाली नमो मैराथन की तैयारियों को लेकर रविवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला रॉबर्ट्सगंज में बैठक हुई। इसमें मैराथन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। दौड़ से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि नमो मैराथन में बालक-बालिका वर्ग की दौड़ अलग-अलग स्थानों से होगी। बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश से सुबह नौ बजे शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक जाएगी। वहीं, बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बाजार स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से सुबह 9:30 बजे शुरू होकर सर्किट हाउस तक पहुंचेगी। प्रतिभागियों से निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय 11 हजार और तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा 21 अन्य प्रतिभागियों को 1,100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता में 17 से 26 वर्ष की आयु के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। प्रतिभागी के सोनभद्र का निवासी अथवा यहां अध्ययनरत होना अनिवार्य है। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता और संदीप सिंह ने इसे युवाओं के लिए सराहनीय पहल बताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता और श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति के संरक्षक आनंद मिश्रा ने कहा कि नमो मैराथन से जिले में खेल और दौड़ के प्रति अच्छा वातावरण बनेगा तथा युवाओं में खेल भावना विकसित होगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, श्याम द्विवेदी, संजय सिंह, पंकज ओझा, अंशु चौबे, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।