फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Committees will be seen in new style, will be computerized

Sonebhadra News: नए कलेवर में नजर आएंगी समितियां, की जाएंगी कम्प्यूटरीकृत

Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Committees will be seen in new style, will be computerized
सोनभद्र। जिले में संचालित समितियां जल्द ही नए कलेवर में नजर आएंगी। इस समय समितियों को कम्प्यूटरीकृत करके किसानों को पारदर्शी तरीके से ऋण सुविधा मुहैया कराने की कवायद चल रही है। दूसरे चरण में 23 समितियों का चयन कम्प्यूटरीकृत करने के लिए किया गया है। इससे पहले 30 समितियां कम्प्यूटरीकृत के लिए चयन हुआ था। आकांक्षी जनपद सोनभद्र में कुल 62 समितियां संचालित हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सहकारिता क्षेत्र में ऋण की सबसे छोटी इकाई सहकारी समिति का नाम बदलकर अब बहुउद्देशीय कृषि ऋण समिति (पैक्स) कर दिया गया है। शासन स्तर से प्रारंभिक समितियों को कम्प्यूटराइजेशन करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे समितियों के काम काज में पारदर्शिता आएगी। इसी उद्देश्य से पहले चरण में जिले की 30 समितियों का चयन कम्प्यूटरीकृत किए जाने के लिए किया गया था। अब दूसरे चरण में 23 समितियों का चयन हुआ है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कम्प्यूटरीकृत करने के साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इससे किसानों को पारदर्शी तरीके से ऋण सुविधा मुहैया कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

ये समितियां होंगी कम्प्यूटरीकृत
सहकारिता विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दूसरे चरण में 23 समितियों का चयन कम्प्यूटरीकृत के लिए किया गया है। उन में साधन सहकारी समिति ओइनी मिश्र, अरौली, मारकुंडी, दुरावल खुर्द, मुसहां, कोरियांव, सोढ़ा,रामपुर, आमडीह, कोटा लैम्पस, रामगढ़ लैम्पस, परसोई, कचनरवां, कोन, झारो, गोहड़ा, खोतोमहुआ, बभनी, चैनपुर, म्योरपुर, मुर्धवा, सागोबांध और जरहां लैम्पस शामिल हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
समितियों का कम्प्यूटरीकृत करने के साथ ही प्रशिक्षण का भी काम चल रहा है। बुधवार को उप महाप्रबंधक मिर्जापुर की ओर से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 23 समितियों का चयन कम्प्यूटरीकृत करने के लिए हुआ है। पहले चरण में 30 समितियों का चयन हुआ था। शेष बचे समितियों का तीसरे चरण में कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा।
- मिहिर कुमार पात्र, एआर कोआपरेटिव-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed