फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Commissioner asked for the design of Amrit Sarovar, then responsible started peeping

कमिश्नर ने मांगी अमृत सरोवर की डिजाइन तो बगलें झांकने लगे जिम्मेदार

Thu, 29 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Commissioner asked for the design of Amrit Sarovar, then responsible started peeping
हिंदुआरी में अमृत तालाब का निरीक्षण करते कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र। - फोटो : SONBHADRA
कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने बृहस्पतिवार को सदर ब्लाक के हिंदुआरी में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के कार्यों की प्रगति देखी। कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर के निर्माण के लिए बनाए गए नक्शे और इस्टीमेट का अवलोकन किया। जेई एमआई और तकनीकी सहायक से जब अमृत सरोवर की डिजाइन मांगी तो वे उपलब्ध नहीं करा सके। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने ग्राम लोढ़ी के पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। ग्राम के पंचायत सहायक से गोल्डेन कार्ड के संबंध में जानकारी ली। गोल्डेन कार्ड के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। लाभार्थी महिलाओं ने इस योजना का सुचारु लाभ मिलने की जानकारी दी। ग्राम पेटराही के अमृत सरोवर के निरीक्षण में नक्शा, इस्टीमेट और डिजाइन को देखा।
विज्ञापन

सीडीओ से कहा कि तालाब पर एक हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था करा दी जाए। इस दौरान नोडल अधिकारी ने सीडीओ से कहा कि अमृत सरोवर व अन्य विकास संबंधित कार्यों का बेहतर ढंग से पर्यवेक्षण किया जाए। अधिकारी अपने कार्यों में तेजी लाएं। इस दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, जेडीसी सुरेश चंद्र मिश्रा, डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी आरएस मौर्या, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं का समय से पूरा करें काम
जिले के नोडल अधिकारी कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और पेयजल से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन कार्यों को 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा में कमिश्नर ने महिला अस्पताल में तीमारदारों के ठहरने के लिए व्यवस्था कराने को कहा। राबर्ट्सगंज पेयजल पुनर्गठन परियोजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 1090 व सुरक्षा से जुड़े अन्य समस्या के लिए डायल 112 के साथ ही अन्य सहायता में सुरक्षा बलों को और सक्रिय किया जाए।

हर घर नल से जल की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा में हर परियोजना का काम पूरा करें। कोई बाधा आ रही हो तो सक्षम अधिकारी को अवगत कराते हुए निस्तारण का प्रयास करें। बेवजह कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, जेडीसी सुरेश चंद्र मिश्रा, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एसडीएम रमेश कुमार, डीडीओ शेषनाथ चौहान आदि हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed