फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   comitted to conserve environment

विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया संरक्षण का संकल्प

Fri, 05 Jun 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
comitted to conserve environment
गयारतवल साधन सहकारी समिति गेहूं क्रय केंद्र पर बारिश से भींगी गेहूं की बोरी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह पर पौधरोपण किया गया। पुलिस लाइन में वामा सारथी की अध्यक्ष डॉ. आकांक्षा गुप्ता की अध्यक्षता में वामा सारथी नर्सरी का शुभारंभ हुआ। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि मानव जीवन में स्वास्थ्य और हरित पर्यावरण के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता फैलाने के लिये प्रति वर्ष पांच जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। ऐसे में हमारा दायित्व और बढ़ जाता है कि हम जंगलों व पेड़ों के कटने से बढ़ने वाली ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ठोस कदम उठाते हुए पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूण योगदान दें। इस दौरान सीओ राजकुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक, वामा सारथी पुलिस फैमिली एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उधर लायंस क्लब की ओर से लायन भवन और आसपास में 51 पौधे लगाए गए। यहां अध्यक्ष किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, हितेश चौहान, जय कुमार केसरी, दया सिंह, परमेश जैन, अशोक गुप्ता मौजूद रहे। चुर्क : राबर्ट्सगंज के रेंजर एके सिंह के नेतृत्व में 48 वींवाहनी पीएसी बहुआर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यहां कमांडेंट अशोक कुमार राय ने पौधरोपण किया। जिया लाल, अंजनी कुमार चतुर्वेदी, वीरेंद्र कुमार सिंह, कमला सिंह, रमेश कुमार, टीपी सिंह, सुधीर मौजूद रहे। ओबरा: स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में नगर पंचायत चेयरमैन प्रानमती देवी व ईओ अमित कुमार सिंह ने पौधारोपण किया। पौधरोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, रमेश सिंह यादव, प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। रेणुकूट: स्थानीय वन रेंज कार्यालय परिसर में वन क्षेत्राधिकारी वीके पांडेय ने पौधरोपण किया। यहां सभासद मल्लर मारी, वन कर्मी मौजूद रहे। डाला: अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स डाला यूनिट ने एक हजार पौध रोपा। शुरुआत कंपनी के जिम क्लब परिसर से की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राधेश्याम व विशिष्ट अतिथि कंपनी के यूनिट हेड राहुल सहगल मौजूद रहे। यहां पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सभी को दिलाया गया। इस दौरान टेक्निकल हेड नवीन कुकरेती, एचआर हेड रमेश ओझा, विमल सोनी, जगदीश तिवारी, विवेक खोसला, आरसी पांडेय, अनूप पांडेय, मोइनुद्दीन, शांतनु रघुवंशी मौजूद रहे। दुद्धी: स्थानीय क़स्बा स्थित गांधी स्मारक निधि आश्रम में पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। यहां गोष्ठी हुई। इस दौरान अध्यक्ष अवधनारायण यादव, प्रभु सिंह कुशवाहा, जितेंद्र चंद्रवशी, दीपक जायसवाल मौजूद रहे। इसके बाद संगठन के लोगों ने तहसील पहुंच कर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed