फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Combing should be regular in Naxal areas, increase contact with the public

नक्सल क्षेत्रों में नियमित हो कांबिंग, जनता से बढ़ाएं संपर्क

Tue, 10 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Combing should be regular in Naxal areas, increase contact with the public
चुर्क पुलिस लाइन में बैठक करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : SONBHADRA
चुर्क स्थित पुलिस लाइंस सभागार में मंगलवार को हुई नक्सल समन्वय गोष्ठी में कई जिलों के पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने हिस्सा लिया। नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त रुप से योजना बनाकर काम करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों से संपर्क बढ़ाने और उनमें पुलिस के प्रति भरोसा जगाने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके लिए आपसी समन्वय को बढ़ाना होगा। बार्डर पर नियमित कांबिंग की जाए। कांबिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उसका हरसंभव निराकरण कराने का भी प्रयास करें। इससे लोगों का भरोसा बढ़ेगा तो पुलिस को काम करने में मदद मिलेगी। लोगों को मुख्य धारा में रहकर किसी के बहकावे में न आने और संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी देने के लिए भी प्रेरित करने की जरूरत है। बैठक में एएसपी (मुख्यालय) विनोद कुमार, एएसपी नक्सल डॉ. राजीव कुमार सिंह, एसडीएम प्रकाश चंद, सीओ सदर आशीष मिश्रा, सीओ दुद्धी रामाशीष यादव, भास्कर वर्मा, सीओ नौगढ़ श्रुति गुप्ता, सीओ चुनार रामानंद राय, उप सेनानायक कंटिजेंट चुर्क प्रमोद यादव, सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सुरेश प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed