फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cold chain being built in the old CMO office premises to hold the vaccine

पुराने सीएमओ आफिस परिसर में बन रहा कोल्ड चेन

Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cold chain being built in the old CMO office premises to hold the vaccine
सोनभद्र। प्रधानमंत्री ने जल्द ही कोरोना का वैक्सीन आने की बात कही है। इसको देखते हुए सरकार के निर्देश पर वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में कोल्ड चेन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुरूआती दौर में कोरोना पीड़ितों की संख्या कम थी लेकिन बाद में प्रवासी मजदूरों के आने के सिलसिला शुरू हुआ तो संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा। जिले में संक्रमितों की संख्या 4103 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित 60 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इनमें से 39 लोगों की मौत दूसरे जिलों में और 21 की मौत जिले में हुई है। मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करने के साथ ही उन्हें होम आइसोलेट भी किया जा रहा है। सरकार ने संभावना जताई है कि जल्द ही कोरोना के उपचार के लिए वैक्सीन तैयार हो जाएगी। ऐसे में वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में कोल्ड चेन बनाने का कार्य कराया जा रहा है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पुराने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में कोल्ड चेन बनाया जा रहा है। यहां कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed