{"_id":"62d1aeab93634906561199e0","slug":"coal-secretary-said-power-houses-have-coal-problem-their-own-problem-sonbhadra-news-vns6642029193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला सचिव ने कहा- बिजली घरों को कोयले की दिक्कत, उनकी अपनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला सचिव ने कहा- बिजली घरों को कोयले की दिक्कत, उनकी अपनी समस्या
एनसीएल मुख्यालय में अधिकारियों संग बैठक करते कोयला सचिव डा. अनिल कुमार जैन।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
देश के बिजली घरों के पास औसतन 14 दिनों का कोयला भंडार मौजूद है। जिन बिजली घरों को दिक्कत है यह उनकी समस्या है। किसी का भुगतान लंबित है तो कई परिवहन व्यवस्था के अभाव में कोयला नहीं उठा पा रहे हैं। यह बातें शुक्रवार दोपहर बाद कोयला सचिव अनिल जैन ने कहीं। उन्होंने जयंत के विशिष्ट अतिथि गृह में एनसीएल व इलाके में आबाद पावर प्रोजेक्टों के अधिकारियों संग लंबी बैठक की और कोयला उत्पादन के साथ प्रेषण आदि की बारीकियों को समझा।
विज्ञापन
बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की अनुषंगी कोल उत्पादक कंपनियां लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन कर रही हैं। इसमें एनसीएल का प्रदर्शन शानदार है। उन्होंने उम्मीद जताई की एनसीएल अपने बेहतरीन कार्य संस्कृति व संसाधनों की बदौलत सभी चुनौतियों से निबटने में कामयाब होगा। कहा कि एनटीपीसी के पास पर्याप्त कोयला भंडार है लेकिन अनपरा थर्मल पावर व लैंको के पास अपर्याप्त कोयला क्यों है? उनका कहना था कि दोनों की अपनी समस्या है। इनके पास परिवहन सुविधा का अभाव बड़ा कारण है। अनपरा में कोयले की भरपूर आपूर्ति के लिए किए गए प्रयास की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत मुताबिक कोयला भंडार कर चुके एनटीपीसी से अनपरा को रियायती दर पर कुछ माह के लिए रेल रैक उपलब्ध कराने को कहा गया है। उम्मीद है कि इस व्यवस्था पर दोनों पक्ष सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अपने कार्यक्रम को मानसून सत्र से जोड़ते हुए बताया कि बारिश में निर्बाध कोयला आपूर्ति हो सके इसके लिए एहतियातन सभी कदम एनसीएल ने उठाए हैं। इस दौरान एनसीएल सीएमडी भोला सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।