फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal mine walked 28 flea arrested

कोयला खदान में घुसे 28 कबाड़ी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 20 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Coal mine walked 28 flea arrested
एनसीएल खड़िया कोयला प्रोजेक्ट में गुरुवार की रात चोरी करने की नीयत से घुसे कबाड़ चोरों की गैंग को परियोजना के सुरक्षा कर्मियों ने घेरेबंदी कर के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों के पास से एक पिकअप, एक एलपीजी व दो आक्सीजन सिलेंडर के साथ गैस कटर व अन्य औजार बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में 25 लोग ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


 खड़िया कोयला परियोजना के मुख्य बैरियर से एक पिकअप रात 10 बजे कर्मियों के रोकने के
 बाद भी तेजी से घुस गई। सूचना के बाद गश्ती दल के साथ सुरक्षा विभाग की टीम ने घेरेबंदी शुरू कर दी।

 पीछा कर रही टीम ने प्रोजेक्ट के टाइम आफिस के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी के बाद मिले सामानों से साफ          हो गया कि चालक समेत 28 लोग खदान क्षेत्र में चोरी करने घुसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रोजेक्ट के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी एकेवीएस सिंह ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों को चोरी के उपकरणों के साथ थाने लाई।

पूछताछ के बाद शक्तिनगर क्षेत्र के खड़िया निवासी पिकअप चालक मनोज वर्मा (25), रामचंद्र (40), ओबरा क्षेत्र के कनहरा निवासी ददन (45), बुल्लू (30), रामनरेश (25), राजकुमार (25), रामलल्लू (32), रामभरोसे (20),

राजकुमार (28), उदय कुमार (28), गोविंद प्रसाद (22), पप्पू (18), छोटक (25), रामअनूज (22), दाऊ (41), गोविंद (20), सुरेश (25), पिंटू (25), रज्जू (22), शंभू (28), शत्रुघन (30), फुल्लू (30), जयपथ (30) भरतलाल (35),


रामअवतार प्रसाद (21), लाला (23), चोपन थाना क्षेत्र के बेलगड़ी निवासी रंगलाल (25) का चोरी की नीयत से खदान क्षेत्र में मौजूदगी छिपाने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed