{"_id":"66ec75d53024a074b406d744","slug":"co-should-keep-an-eye-on-law-and-order-in-the-circle-adg-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-118210-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल में कानून व्यवस्था पर सीओ रखें नजर : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल में कानून व्यवस्था पर सीओ रखें नजर : एडीजी
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आगामी त्योहारों में सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए।
एडीजी ने रेणुकूट सहित आस-पास के इलाकों का भ्रमण कर बाढ़ के दृष्टिगत पुलिस की तैयारियों और सूचना की स्थिति जाती। हाइवे पर लगने वाले जाम के समाधान पर मंथन किया। वहां से सीधे पुलिस लाइन चुर्क पहुंचे। यहां गार्द ने सलामी दी। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों और जिले में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। एडीजी ने नवरात्रि, रामनवमी और दीपावली को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत सभी सीओ को अपने नेतृत्व में अपने सर्किल थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध शराब के तस्करी पर अंकुश लगाने, पुलिस कर्मियाें को भ्रमणशील रखने व ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा रखने के निर्देश दिए। पुलिस के सभी वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। महिला अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गो तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद वे जिला न्यायालय पहुंचे। जहां वे व्यक्तिगत कारणों से न्यायालय पहुंचे। जहां करीब एक घंटे मौजूद रहने के बाद वे चले गए। बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी टीएन सिंह, कालू सिंह, सीओ सदर संजीव कटियार, सीओ पिपरी अमित कुमार आदि शामिल रहे।