फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CMO did surprise inspection of CHC Dudhi

सीएमओ ने सीएचसी दुद्धी का किया औचक निरीक्षण

Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
CMO did surprise inspection of CHC Dudhi
दुद्धी ब्लड बैंक का निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : SONBHADRA
सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। केंद्र अधीक्षक के कक्ष में सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। उसके बाद उन्होंने ब्लड बैंक, एनआईसीयू, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, एक्स-रे, आयुष कक्ष सहित विभिन्न चिकित्सकों के कक्ष में जाकर अनुपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। सीएमओ ने केंद्र अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो उपकरण खराब पड़े हों तत्काल इसकी मरम्मत कराएं। इसके बाद सीएमओ ने जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव कक्ष में जाकर भर्ती महिलाओं से उपचार के बारे में पूछा। वार्ड के बाहर व अंदर सहित अस्पताल परिसर के साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी देख उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं मौके पर मौजूद केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. मनोज एक्का, डॉ.संजीव, डॉ स्मिता, डॉ.आलोक सिंह, डॉ. प्रकाश चंद, डॉ. एनीमा यादव, बीपीएम संदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed