{"_id":"5ebac74f8ebc3e909214957e","slug":"cm-sends-84-lakhs-to-413-employment-servants-account-sonbhadra-news-vns5245781169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने 413 रोजगार सेवकों के खाते में भेजा 84 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने 413 रोजगार सेवकों के खाते में भेजा 84 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीडीओ व दस रोजगार सेवकों से संवाद किया। इसके बाद 413 रोजगार सेवकों के खाते में उनके मानदेय का 84 लाख रुपये भी जारी किया।
मंगलवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के 3600 हजार रोजगार सेवकों के खातों में उनके मानदेय के रूप में 225 करोड़ रुपये भुगतान किया। इसी क्रम में उन्होंने हर जिले के सीडीओ व दस-दस रोजगार सेवकों से संवाद भी स्थापित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों व रोजगार सृजन की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि जिले के 637 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत प्रतिदिन 45000 श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को श्रमिकों को सप्ताह भर के अंदर पारिश्रमिक के भुगतान की हिदायत दी गई है। सीडीओ ने बताया कि जिले में मनरेगा के तहत जाबकार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 413 रोजगार सेवकों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने जिले के इन सभी 413 रोजगार सेवकों के खातों में मानदेय के रूप में 84 लाख रुपये भुगतान भी किया।