फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CM praised Gudiya's action plan, suggests not to rain

गुड़िया की कार्ययोजना को सीएम ने सराहा, कैच न रेन का सुझाव

Fri, 28 May 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
CM praised Gudiya's action plan, suggests not to rain
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वेबिनार के जरिये प्रदेश भर के दस ग्राम प्रधानों से संवाद किया। इस दौरान सोनभद्र के बभनी ब्लाक स्थित मुनगाडीह ग्राम पंचायत की प्रधान गुड़िया देवी से भी बात हुई। सीएम ने प्रधान को बधाई देते हुए कार्ययोजना के बारे में पूछा तो उन्होंने मनरेगा से समतलीकरण सहित रोजगार के लिए कार्य कराने की योजना बताईं। इसकी सीएम ने सराहना की और कैच द रेन के जरिये बारिश की हर बूंद को बचाने का सुझाव भी दिया। कोरोना से मुक्ति के लिए कई सुझाव दिए। मुख्यमंत्री से संवाद करके गुड़िया गदगद नजर आईं।
विज्ञापन

प्रदेश भर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ मुख्यमंत्री की वर्चुअल मीटिंग शाम साढ़े तीन बजे से शुरू होनी थी। साथ ही दस जनपदों के एक-एक प्रधान से उनका संवाद भी पहले से ही निर्धारित था। इसलिए जिले की मुनगाडीह की प्रधान गुड़िया को पहले ही कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बुला लिया गया था। शाम करीब सवा चार बजे गुड़िया से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। मुख्यमंत्री ने जुड़ते ही उनका हालचाल और फिर सोनभद्र के मौसम का हाल पूछा। इस पर प्रधान ने बताया कि यहां हल्की बारिश हो रही है। सीएम ने गांव के विकास की कार्ययोजना पूछी तो गुड़िया ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए काम प्राथमिकता में कराया जाएगा। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां के किसानों को सिंचाई की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए मनरेगा से मेढ़ निर्माण आदि के कार्य कराए जाएंगे। इससे गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा और पानी रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस कार्ययोजना की सराहना करते हुए कैच द रेन को बढ़ावा देकर जल संचयन के लिए कहा। कहा कि जगह-जगह चकबंदी बनाकर बारिश की एक-एक बूंद को बचाया जा सकता है। इससे सिंचाई की समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्राम पंचायतों में इस समय विधायक निधि से ज्यादा पैसा जा रहा है। उसका सदुपयोग करें और अच्छा काम करें। आप वनवासी क्षेत्रों के लिए अच्छा काम कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानों से कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुनगाडीह की महिला प्रधान गुड़िया संवाद के बाद काफी खुश हुईं। उन्होंने बातचीत के बाद कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो मुख्यमंत्री से बातचीत हुई। यह गांव की जनता के आशीर्वाद से हुआ। बताया कि सड़क, बिजली और पानी की समस्या के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। किसानों को सिंचाई के लिए बाउली, सिंचाई कूप, खेत तालाब और उबड़-खाबड़ खेतों के समतलीकरण कराने का काम करेंगी। इसके अलावा गांव में अन्य सुविधाएं दिलाने का काम भी करूंगी। प्रधान ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ मुझे चुना है उस पर मैं खरा उतरकर दिखाऊंगी। गुड़िया वर्ष 2018 से समूह से जुड़कर गांव में काम कर रही हैं। समूह के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वावलंबन बनाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस प्रधानों से बातचीत के दौरान प्रधानों को जीत की बधाई दी और कहा कि गांव के विकास में इतना ज्यादा काम करें कि जनता उन्हें पसंद करे। उन्होंने कई स्थानों का उदाहरण भी दिया। कहा कि कोरोना मुक्त गांव के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें। बाहर से आने वाले व्यक्ति को क्वारंटीन करने का इंतजाम करें। हर घर की जांच, हर व्यक्ति के वैक्सीनेशन के लिए काम करें। निगरानी समितियों के जरिये लोगों को जागरूक किया जाए। गांव में रोजगार के अतिरिक्त साधन खोजने, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन आदि को बढ़ावा देने पर जोर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed