फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cluster campaign halted due to short supply of vaccine

टीके की कम आपूर्ति से रुका क्लस्टर अभियान

Thu, 01 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cluster campaign halted due to short supply of vaccine
। टीका की आपूर्ति प्रभावित होने से टीकाकरण की रफ्तार में भी कमी आई है। गांवों में क्लस्टर टीकाकरण अभियान के पहले दिन साढ़े छह हजार लोगों को टीका लगवाया, जबकि लक्ष्य 8200 का था। टीकाकरण के दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। हालांकि अग्रिम आदेश तक के लिए क्लस्टर अभियान को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेम सिंह के निर्देशन में 18 वर्ष के ऊपर की आयु के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान की शुरुआत हुई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 79 कलस्टर टीमें लगाई गई थी। टीमों को 8200 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 6558 लोगों को टीका लगाया गया। हालांकि टीका की आपूर्ति कम होने से कुछ दिनों तक कलस्टर टीमों द्वारा टीकाकरण रोक दिया गया है। उधर विकासखंड बभनी के बभनी ग्राम पंचायत के दस स्थानों पर कोविड 19 का टीकाकरण बृहस्पतिवार को कराया गया। दो सौ टीकाकरण का लक्ष्य था लेकिन सभी केंद्रो को मिलाकर 137 लोगों को टीका लगा। सभी केंद्रों पर सीएचओ, एएनएम तथा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरा सहयोग कर टीकाकरण कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी क्षेत्र में तीन जुलाई तक सभी दस केंद्रों पर लगातार टीकाकरण अभियान चलेगा। सीएचसी बभनी के अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि दो सौ टीका का लक्ष्य था, जिसमें से 137 टीका ग्रामीणों को लगा है। टीमें दो दिन और इन केंद्रों पर टीकाकरण करेंगी। अपील है कि अधिक से अधिक लोग इस टीकाकरण में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed