फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cleaning system found in poor condition in CHC, salaries of three stopped

Sonebhadra News: सीएचसी में बदहाल मिली सफाई व्यवस्था, तीन का वेतन रोका

Sat, 05 Oct 2024 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cleaning system found in poor condition in CHC, salaries of three stopped
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शनिवार को सीएचसी दुद्धी का निरीक्षण किया। मरीजों से मिलकर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। अस्पताल सफाई व्यवस्था पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम अचानक सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

पंजीकरण रजिस्टर देखा और मरीजों से वार्ता कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम को निर्देशित किया कि मरीजों को बाहर की दवाएं पर्ची न लिखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। परिसर में स्ट्रेचर, कुर्सी आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त मात्रा में कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसमें सुधार के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर स्टाफ नर्स पूनम देवी, वार्ड ब्वाय राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एमआई अनिरुद्ध पाठक अनुपस्थित पाए गए।
सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार को अनुपस्थित कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed