फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Class IV employees will be hired in government schools through outsourcing

Sonebhadra News: आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Class IV employees will be hired in government schools through outsourcing
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी अब दूर होगी। शासन ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से रिक्त पदों पर तैनाती के निर्देश दिए हैं। विभाग इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया में जुट गया है। बड़ी संख्या में पद रिक्त होने से विद्यालयों में साफ-सफाई, सुरक्षा सहित अन्य कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन

जिले में 48 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मी के करीब 100 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष तैनाती सिर्फ 42 की है। नए सत्र में छह नए राजकीय हाईस्कूलों के संचालन के बाद विद्यालयों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।
विज्ञापन

कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही नहीं है। ऐसे में शिक्षकों को ही स्कूल में ताला खोलने, सफाई करने और अतिथियों के पहुंचने पर चाय-पानी तक पिलाने की जिम्मेदारी निभानी होती है। लंबे समय से रिक्त पदों पर तैनाती की मांग उठती रही है, लेकिन यह पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से इन पदों को भरने का निर्देश मिला है। शासन से निर्धारित मानकों के तहत तैनाती होगी। माना जा रहा है कि इससे रिक्त पदों को शीघ्र भर लिया जाएगा। फिलहाल विभाग आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुट गया है।


राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को आउटसाेर्सिंग के माध्यम से भरे जाने के निर्देश मिले हैं। विस्तृत दिशा निर्देश जारी होने के बाद इस पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। -जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article