फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Class 7 student going to school crushed to death by tractor Incident of Mihitiniya village

8वीं के छात्र की मौत से कोहराम: स्कूल जाने के लिए जिस ट्रैक्टर पर बैठा उसी ने कुचल दिया, मौके पर ही मौत

Wed, 16 Nov 2022 02:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 16 Nov 2022 02:57 PM IST
सार

मिटिहिनिया गांव निवासी राजू कुशवाहा का पुत्र संदीप (15) महीउद्दीनपुर स्थित एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह वह गांव के अन्य लड़कों के साथ स्कूल जाने के लिए निकला। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते में गांव का ही ट्रैक्टर देखकर सभी छात्र उस पर सवार हो गए। 

विज्ञापन
Class 7 student going to school crushed to death by tractor Incident of Mihitiniya village
स्कूल जा रहे आठवीं के छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में मिटिहिनिया गांव में बुधवार को स्कूल जा रहे आठवीं के छात्र को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। छात्र उसी ट्रैक्टर पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिटिहिनिया गांव निवासी राजू कुशवाहा का पुत्र संदीप (15) महीउद्दीनपुर स्थित एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह वह गांव के अन्य लड़कों के साथ स्कूल जाने के लिए निकला। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते में गांव का ही ट्रैक्टर देखकर सभी छात्र उस पर सवार हो गए। सड़क के गड्ढों में उछलने से ट्रैक्टर पर सवार संदीप नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

 

Class 7 student going to school crushed to death by tractor Incident of Mihitiniya village
कोन थाना क्षेत्र के मिहिटिनिया गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन छात्र को कोन पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ रमेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed