Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Clashes Erupt Between Two Factions Over Cutting of a Dry Tree Branch; FIR Registered Against Seven Individuals

Sonebhadra News: सूखे पेड़ की टहनी काटने पर दो पक्षों में चटकी लाठी, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 27 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Clashes Erupt Between Two Factions Over Cutting of a Dry Tree Branch; FIR Registered Against Seven Individuals
सोनभद्र/करमा। थाना क्षेत्र के खुटहनियां (बरबसपुर) गांव में सूखे पेड़ की टहनी काटने पर हुए विवाद में जमकर लाठियां चटकी। इस मारपीट में एक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर करमा पुलिस पिता-पुत्रों सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामशकल ने तहरीर में बताया कि उनका मकान पड़ोसी ज्यूत के मकान से सटा हुआ था। उसने अपने बेटे का विवाह तय किया। उनकी जमीन में लगा पेड़ जो एकदम सुख गया था उसको आंधी-तूफान में किसी वक्त गिरने का खतरा था। इसके लिए उसने पड़ोसी के साथ स्थानीय प्रशासन से भी गुहार लगाई थी। बावजूद मदद न मिलने पर खतरे को देखते हुए सूखी टहनियां काट दी। इसकी आड़ में ईंट-भस्सी ले जाने का झूठा आरोप लगाते हुए दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की गई। लाठी के वार से उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। जिस बेटे की शादी थी उसकी भी पिटाई की गई। इससे घर में शादी का माहौल तनाव में बदल गया। वहीं जिउत ने दी तहरीर में बताया है कि उसके घर के बगल में नई बुनियाद भरी हुई थीघ्। उसे जाकर देखा तो पता चला तकि रामसकल, उनके भाई रामसूरत, बेटे राजकुमार, अजय कुमार, उनके बेटी-दामाद और रामसूरत के पुत्र अमित उसकी नींव पाटने के साथ ही निर्माण कार्य के लिए गिराए गए ईंट, भस्सी, बालू को उठा ले गए थे। एतराज पर उन लोगों ने उसकी घर में घुसकर पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed