फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Civil Bar Union Elections: Candidates trying to woo voters

सिविल बार संघ चुनाव : मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार

Tue, 20 Jul 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Civil Bar Union Elections: Candidates trying to woo voters
सिविल बार संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होते ही चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो गया है। कचहरी परिसर में प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन मांगते फिर रहे हैं। किसकी कोशिश कितनी कामयाब होगी, इसका खुलासा 24 जुलाई को मतदान और मतगणना के बाद होगा।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रभु सिंह कुशवाहा, शिव शंकर प्रसाद और रामेश्वर प्रसाद तिवारी के बीच मुकाबला है। वहीं सचिव पद के लिए महेंद्र जायसवाल और ज्ञानी प्रसाद आमने-सामने हैं। अन्य पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है। कचहरी परिसर में मंगलवार को चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही। प्रत्याशी अपने साथी अधिवक्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मिलते-जुलते रहे। बार के बेहतरी और विकास के वादों के साथ समर्थन मांगते रहे। अलग-अलग गुटों को साधकर मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ने का प्रयास जारी है। चुनाव अधिकारी विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतों की गिनती होगी और प्रणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed