फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   City limits increased but problems did not reduce

Sonebhadra News: नगर की सीमा बढ़ी पर कम नहीं हुई समस्याएं

Wed, 13 Dec 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
City limits increased but problems did not reduce
सोनभद्र। जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद सोनभद्र का सीमा विस्तार हुए करीब डेढ़ वर्ष हो गए। पिछले साल नागपंचमी को सीमा विस्तार खुशी जनपदवासियों को मिली थी। नगर की सीमा विस्तार होने पर प्राइवेट बस स्टैंड के साथ ही वाहनों की पार्किंग की समस्या दूर किए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा, मगर अब भी यह समस्या मुंह फैलाए खड़ी है। प्राइवेट बस स्टैंड की समस्या दूर नहीं होने से हर माह परिवहन निगम को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं पार्किंग की समस्या दूर नहीं होने से जाम की समस्या बनीं हुई है। दोनों समस्या की तरफ से प्रशासन का ध्यान नहीं है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शासन की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर के आस-पास के कुछ 17 गांवों को आंशिक एवं पूर्ण रूप से शामिल करते हुए नगर की सीमा का विस्तार किया गया। सीमा विस्तार होने पर नगर में पार्किंग की समस्या दूर होने की आस जगी थी। सीमा विस्तार न होने से नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की बात कहीं जा रही थी। अब नगर की सीमा विस्तारित हुए डेढ़ वर्ष से अधिक समय हो गए, मगर अभी तक नगर में वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस नाते नगर में जहां तहां लोग वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं। इससे जाम की समस्या भी बनी रहती है। नगर के बढ़ौली चौक से मेन मार्केट पर तथा सिविल लाइंस रोड किनारे वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा होते देखा जा सकता है। सिविल लाइंस रोड पर अधिकांश बैंक की शाखाएं खुली हैं। मॉल भी है, यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। मेन चौक से धर्मशाला चौक जाने वाले मार्ग तथा पन्नूगंज मार्ग पर महिला थाना तक सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से यह समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन स्टैंड भी शिफ्ट नहीं
राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैंड के पास प्राइवेट बसें व अन्य सवारी वाहनें यात्री बैठा रहे हैं। जबकि नियम यह है कि रोडवेज बस स्टैंड से करीब 500 मीटर से अधिक दूरी पर कोई प्राइवेट बस स्टैंड होना चाहिए। पहले नगर की सीमा का विस्तार नहीं होने का हवाला दिया जाता था, अब जब नगर की सीमा का विस्तार हो गया, तब भी प्राइवेट बस स्टैंड के लिए जगह निर्धारित नहीं की जा सकी है। नतीजन रोडवेज बस स्टैंड के पास से प्राइवेट बस एवं अन्य सवारी वाहनें यात्रियों को बैठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे खड़े हो रहे टेम्पो
नगर के मध्य बने फ्लाईओवर के नीचे अस्थाई रूप से टेम्पो स्टैंड बनाया गया है। जहां टेम्पो खड़े भी हो रही हैं। सिविल लाइंस रोड पर स्थित हाइडिल मैदान में टेम्पो खड़े किए जा रहे हैं।

बोर्ड की बैठक में पार्किंग की समस्या पर विचार किया गया था। जल्द ही नगर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग का संचालन नगर पालिका परिषद स्वयं करेगी। - रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed