{"_id":"6692e356b347d5b12202ad24","slug":"churks-bholenath-temple-will-be-developed-with-rs-180-crores-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115443-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चुर्क के भोलेनाथ मंदिर का 1.80 करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चुर्क के भोलेनाथ मंदिर का 1.80 करोड़ से होगा विकास
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क के वार्ड- 5 स्थित शिव मंदिर का 1.80 करोड़ से विकास होगा। वंदन योजना के तहत मंदिर का चयन किया गया है। इस धार्मिक स्थल का विकास व सुंदरीकरण कराया जाएगा। शासन से धन मिलने के साथ ही विकास कार्य शुरू हो जाएगा। वंदन योजना में चयनित धार्मिक स्थलों की संख्या बढ़कर अब तीन हो गई है, इस योजना से विकास कार्य कराया जाना है।
शासन की तरफ से धार्मिक स्थलों का विकास करने के लिए वंदन योजना शुरू किया गया है। वंदन योजना के तहत विकास एवं सुंदरीकरण कार्य कराए जाने के लिए पिपरी से सटे वनदेवी मंदिर का चयन किया गया। इसके बाद नगर पालिका परिषद (रॉबर्ट्सगंज) सोनभद्र स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर का चयन वंदन योजना में किया गया। इन दोनों धार्मिक स्थल का विकास एवं सुंदरीकरण कार्य कराए जाने के लिए दो-दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। जल्द ही वंदन योजना के तहत शासन से धनराशि मिलने की उम्मीद की जा रही है। अब चुर्क नगर पंचायत के वार्ड पांच स्थित शिव मंदिर का चयन वंदन योजना में किया गया है। यहां करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराया जाएगा। धार्मिक स्थलों के विकास के लिए शासन से जल्द धनराशि मिलने की उम्मीद है।
-- --
शिवमंदिर के पास होती है छठ पूजा, लगता है मेला
शिवमंदिर के पास बड़ी संख्या में श्रद्धालु डाला छठ व्रत करते हैं। साथ ही यहां मेला लगता है। इसमें दूर दराज से लोग आते हैं। मगर यहां कई दुर्व्यवस्थाएं भी हैं। यहां विकास कार्य कराए जाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन लंबे समय से प्रयासरत है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वंदन योजना से शिवमंदिर के आस-पास सुंदरीकरण, पार्क, टीनशेड, पेयजल की व्यवस्था और सीढ़ी का निर्माण कराया जाएगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से इसका विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
वर्जन: 1
यहां भक्तों के ठहरने के लिए टीनशेड, पेयजल की व्यवस्था, पार्क एवं सीढ़ी सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। 1.80 करोड़ की लागत से कार्य कराया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है।
-अमित कुमार सरोज, ईओ-नगर पंचायत चुर्क।
-- --
वर्जन: 2
वंदन योजना के तहत वन देवी मंदिर पिपरी का विकास कराया जाना है। अभी इसके लिए धन नहीं मिला है। जल्द ही धन मिलने की उम्मीद है। -अंशुमान सिंह, ईओ- नगर पंचायत पिपरी।