{"_id":"61c60b5ad7ac383c0f3a832b","slug":"churches-bathed-in-light-the-tableaux-fascinated-sonbhadra-news-vns629800093","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी से नहाए चर्च, झाकियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी से नहाए चर्च, झाकियों ने मन मोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में क्रिसमस की धूम रही। सांता क्लाज की वेशभूषा में सजधज कर बच्चों ने जिंगल बेल की धुन पर नृत्य किया। केक काटे, कार्ड और उपहार बांटे। एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर चर्च व मसीही समाज के मोहल्लों में भी रौनक रही। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से नहाए चर्च की झलक देखते बन रही थी।
नगर के सिविल लाइंस रोड स्थित सेंट जेवियर्स चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रभु यीशु के जीव पर आधारित झाकियां लगाई गई हैं। माता मरियम की गोद में प्रभु यीशु, गोशाला और चरनी की झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। देर शाम से ही मसीही समाज के लोग चर्च में जुटकर कैरॉल सिंगिंग व अन्य तैयारियों में जुट गए थे। उधर, नगर स्थित डीपीएस स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस के लिए कई कार्यक्रमों का हुआ। बच्चों ने जिंगल बेल गाने पर खूब नृत्य किया। स्कूल के अध्यापकों व प्राध्यापकों ने बच्चों को यीशु के जीवन की पूरी कहानी बताई। अंत में विद्यालय कोऑर्डिनेटर शिखा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुकेश कुमार, जावेद, एकता, नागेद्र, राजेश चौरसिया, निकहत, श्रेया, अतहर, ममता, लक्ष्मीकान्त, सरफराज, कमल, राजीव व कुमुद आदि रहे। मां वैष्णो मॉर्डन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिंगल बेल की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव बच्चों के प्रस्तुति को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में बच्चों ने नाच-गाकर केक काट कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी विद्यालयों में सांता क्लॉज भी आए और बच्चों को टॉफी वितरित की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।