{"_id":"6742358a8e6f8181740a2a46","slug":"chopan-railway-station-will-be-operated-as-a-terminal-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-120809-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: टर्मिनल के रूप में संचालित होगा चोपन रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: टर्मिनल के रूप में संचालित होगा चोपन रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
सोनभद्र। अमृत भारत चोपन रेलवे स्टेशन पर करीब 13 करोड़ से बने पिट लाइन व सिक लाइन के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके संचालन के साथ ही चोपन रेलवे स्टेशन का प्रयोग टर्मिनल के रूप में हो सकेगा।
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद अंतर्गत चोपन रेलवे स्टेशन पर पानी आदि की व्यवस्था के लिए करीब 13 करोड़ रुपये से पिट लाइन व सिक लाइन का निर्माण कराया गया है। निर्माण के करीब 8 महीने बाद भी इसका संचालन शुरूनहीं हो सका था, जबकि चोपन रेलवे स्टेशन का प्रयोग टर्मिनल के रूप में करना था।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि भारतीय रेलवे में पिट लाइन, ट्रेन की सफाई और रखरखाव के लिए इस्तेमाल होने वाला एक स्थान है। पिट लाइन को वाशिंग लाइन भी कहा जाता है, पिट लाइन में ट्रेन के डिब्बों की सफाई और जांच की जाती है। इसके साथ ही पिट लाइन में ट्रेन के कोच बेस पार्ट्स की जांच और मरम्मत की जाती है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बने एक लाइन में पिट लाइन का संचालन शुरू होने से सहूलियत होगी। रेलवे मंडल धनबाद की तरफ से इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका संचालन किया जाएगा।