फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children to be given road safety oath

बच्चों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Tue, 24 Apr 2018 11:07 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 24 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Children to be given road safety oath
ट्रैफिक रूल्स - फोटो : amar ujala
जिले में 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को डीएवी  स्कूल चुर्क से यातायात जागरूकता रैली निकली।  मुख्य अतिथि सीडीओ रामाश्रय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चे हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियां लिये हुुए थे। रैली चुुर्क एसपी आवास तक गई और वहां से लौटकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूरी है। बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग एक्सीडेंटन जोन माने जाने वाले क्षेत्रों में भी शिविर लगाकर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करे।
विज्ञापन


   एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रक व अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को भी पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed