फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children swear, we will celebrate eco friendly Diwali

बच्चों ने खाई कसम, इको फ्रेंडली दीपावली मनाएंगे हम

Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children swear, we will celebrate eco friendly Diwali
ओबरा स्थित एक विद्यालय में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : SONBHADRA
हेलो किड्स विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को दीपावली पर प्रदूषण से बचने के लिये ‘दीये जलाओ पटाखे नहीं’ थीम पर लघु नाटक का मंचन किया। श्रेयांश यादव, आहिल खान, सन्नी यादव, दर्ष चौधरी, जुहैब व अहान ने लघु नाटक प्रस्तुत कर दीपावली पर होने वाले प्रदूषण पर लोगों को आगाह किया। दीपावली पर बिना पटाखों के ही इको फ्रेंडली पर्व मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पीहू अग्रवाल, सोहम अग्रवाल, कान्हा गुप्ता, आयत, ऋषभ, अरशद, आयत, अराध्या, रौनक, आयान आदि ने चक दे इंडिया गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अनमोल अग्रवाल, माहिरा, अनम, अहिल अली, सिया मिश्रा, सीबी मिश्रा, संचित प्रकाश, हर्ष दीपक, आरंभ गोयल, अभी यादव, अमन यादव, आरव यादव, अभी सिंह आदि ने डिस्को दीवाने पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। अंत में बच्चों ने फूलों की रंगोली व दीया जलाकर दीपावली सेलिब्रेट किया। शिक्षिका बॉबी राय व स्मृति श्रीवास्तव ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया। प्रधानाचार्य नाहिद खान ने कहा कि एक तरफ हम स्वच्छ भारत मिशन को अमल में लाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर पटाखे जलाकर हम वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed