फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children go through forest instead of road to reach school

Sonebhadra News: स्कूल पहुंचने के लिए सड़क नहीं, जंगल के रास्ते जाते हैं बच्चे

Tue, 10 Sep 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Children go through forest instead of road to reach school
जिले के परिषदीय स्कूलों को संवारने के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन कायाकल्प कागजों पर पूरा हो रहा है। लाखों रुपये खर्च के बाद भी अधिकांश स्कूल तय 19 बिंदुओं पर संतृप्त नहीं हो सके हैं। जंगल के बीच पगडंडी से होकर बच्चे प्राथमिक विद्यालय घसिया बस्ती पहुंचते हैं।
विज्ञापन




कहीं बिजली नहीं पहुंची तो कहीं शौचालय नहीं है, बाउंड्री, हैंडवाश यूनिट का काम अधूरा है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में दो तत्कालीन बीएसए के गोद लिए गए परिषदीय स्कूल में कई खामियां हैं। बावजूद कागजों में अभियान को पूरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएम डैश बोर्ड के रिपोर्ट में जिले के लगभग शतप्रतिशत विद्यालय 16 से 19 पैरामीटर पर संतृप्त हैं। विभागीय विकास कार्यों की पोल जिला मुख्यालय लोढ़ी से महज एक किमी दूर प्राथमिक विद्यालय घसिया बस्ती के पड़ताल में खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आकर विकास के दावे खोखले हो जाते हैं। शत प्रतिशत आदिवासी बच्चों वाला ये स्कूल अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हैं। इस स्कूल को तत्कालीन बीएसए रहे हरिवंश कुमार और नवीन पाठक ने दो साल के लिए गोद लिया था।



जंगल से घिरे इस स्कूल जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। जंगल के बीच पगडंडी से होकर बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। पगडंडी में उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां के बीच जाने वाले बच्चों में बिषैले जंतुओं के काटने का भय बना रहता है। हालांकि जिम्मेदार इससे अनजान हैं।






बिजली नहीं पहुंची, शौचालय में टंकी नहीं



स्कूल के पास लगा हैंडपंप महीनों से खराब है। हैंडवाश यूनिट सक्रिय नहीं है। इस स्कूल का शौचालय बिना टंकी वाला है, जो उपयोग लायक नहीं है। स्कूल के बच्चों को शौच के लिए खुले में जाना होता है। मुख्यालय स्तर के इस स्कूल का बाल संरक्षण आयोग की टीम भी निरीक्षण कर चुकी है। अन्य स्कूलों की स्थिति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed