{"_id":"6797d8e36ee1fcdb30092994","slug":"children-filled-with-patriotic-enthusiasm-through-cultural-programs-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-123592-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने भरा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने भरा देशभक्ति का जोश
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में संचालित शिक्षण संस्थानों में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 76वां गणतंत्र दिवस मना। शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण करते हुए वीर शहीदों को नमन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
सनबीम स्कूल में निदेशक संदीप चौरसिया, राजेश चौरसिया व प्रधानाचार्य श्वेता यादव की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में सांसद छोटेलाल खरवार और पूर्व विधायक रमेश दुबे ने ध्वजारोहण किया। संत कीनाराम पीजी काॅलेज, संत कीनाराम महिला पीजी काॅलेज एवं संत कीनाराम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में डॉ. गोपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान की महत्ता बताई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल एवं महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के रूप में अनोखी प्रस्तुति दी। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अंकिता ने अंग्रेजी और 11वीं के छात्र फैयाज ने हिंदी भाषण के माध्यम से गणतंत्र के महत्व को समझाया। इस मौके पर प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद, प्रधानाचार्य डॉ.एसके चौबे, आरके शर्मा आदि रहे।
दी आर्यंस एकेडमी संतनगर में प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य चित्रा जालान, नवीन, उमाकांत, अश्वनी मिश्रा, प्रियंका, निशा, रोमा आदि रहे। पसही स्थित श्रीएकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में डॉ. अनिल पांडेय व डॉ. अजेय पांडेय ने ध्वजारोहण किया। सलैया स्थित संतभगवानानंद पब्लिक इंका में प्रबंधक सतीष श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नितिन श्रीवास्तव, एमवीएम पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज व परासी में प्रबंधक रमाशंकर दुबे, प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा दिल्ली पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, ग्लेनहिल स्कूल, डीएवी स्कूल, विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। घोरावल: आरबी सिंह महाविद्यालय दीवां में प्रबंधक मधुसूदन सिंह, नन्हकूराम पीजी काॅलेज पड़रीखुर्द में प्रबंधक राजबली चौबे व उप प्रबंधक अमित चौबे, आरपीपीजी काॅलेज में प्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे, राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सोनांचल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य केपी मौर्य, भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में प्रबंधक करुणाकर पाठक, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुराग पांडेय ने झंडा फहराया। शक्तिनगर: एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से गणतंत्र दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि विद्यालय की शिक्षिका बेबी जॉर्ज व प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने ध्वजवंदन करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कविता, गीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अन्या श्रीवास्तव और स्नेहा ने किया। सलखन: जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार राय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर शिक्षक दीनानाथ मिश्र आदि रहे। सोनी माटेश्वरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक डाॅ. रामअवतार चौहान ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक आरके सिंह रहे। शिशु शिक्षा निकेतन, विंध्य माध्यमिक विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनी मॉंटेसरी स्कूल, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, डीएस पब्लिक स्कूल, रघुनाथ प्रसाद इंटर कॉलेज, लोकनाथ इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। केकराही: जेसीपी महाविद्यालय कसया कला, हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया, मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी एवं ग्राम पंचायतों में संचालित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। कोन:
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे रहे। राजवंशी देवी इंटर कॉलेज में बीईओ लोकेश कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह से गैवंती देवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, सुग्रीव साहू महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। करमा: करमा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी एवं बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य ने झंडा फहराकर शहीदों को नमन किया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में विपिन तिवारी एवं प्रबंधक बीएन यादव ने झंडा फहराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमा में प्रधानाध्यापक एसएन वर्मा, सरकारी विद्यालयों में झंडारोहण किया गया।
-- -
उमामाहेश्वर का किया गया तिरंगा शृंगार
घोरावल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिवद्वार मंदिर में उमामहेश्वर के विग्रह का तिरंगा शृंगार किया गया। पुजारी अजय गिरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर भोर में श्री शिव पार्वती मंदिर सेवा समिति के सौजन्य से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के संयुक्त विग्रह का हरे बेलपत्रों, श्वेत पुष्पों एवं केशरिया गेंदा के पुष्पों से तिरंगा शृंगार किया गया। मुख्य पुजारी महंत सुरेश गिरी के निर्देशन में पुजारी शिवराज गिरी,अजय गिरी,अरविंद गिरी, सुभाष गिरी ने शृंगार में सहयोग दिया। इसके बाद मंगला आरती की गई। पूजा आरती के बाद जलेबी का प्रसाद वितरण किया गया।