{"_id":"604a0f827bb6876d3238c2de","slug":"child-misdeed-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बालक से कुकर्म, घटना के समय घर के बाहर खेल रहा था बच्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बालक से कुकर्म, घटना के समय घर के बाहर खेल रहा था बच्चा
Thu, 11 Mar 2021 06:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
कुकर्म
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक को बहला-फुसला कर खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार को सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम पांच बजे वादी का पांच वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। उसी गांव का अभय उसके बेटे को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उससे कुकर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। बालक रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई।
विज्ञापन
परिजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर बच्चे का उपचार कराया।
दरोगा प्रेमशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन विज्ञापन