{"_id":"67b36b65302b96f2d40aaca3","slug":"chief-veterinary-officers-salary-stopped-clarification-sought-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124489-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोमवार को सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने के साथ एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ कहा कि लक्ष्यों को पूरा न करने वाले कार्यालयाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
डीएम ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
वन विभाग से आपत्ति वाले मामलों को तत्काल शासन को भेजने की बात कही, ताकि समस्या का समाधान जल्द किया जा सके।