फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief Mufti blew mannequin

सीएम मुफ्ती का फूंका पुतला

Mon, 09 Mar 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 09 Mar 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chief Mufti blew mannequin
कट्टर अलगाववादी नेता मसर्रत्त की रिहाई को लेकर सोनांचलवासियों का भी पारा उछाल मारने लगा है। सोमवार को राबर्ट्सगंज मेें हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के
विज्ञापन


सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद और भाजपा का संयुक्त रूप से प्रतीकात्मक पुतला फूंका और केंद्र सरकार से मसर्रत्त की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मांगें पूरी न होने पर उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले चुनाव में कड़ा सबक सिखाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे नगर अध्यक्ष अनुराग पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के कचहरी चौक के समीप जम्मू कश्मीर के सीएम और भाजपा का संयुक्त रूप से पुतला फूंक कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं। कहा कि हिदुत्व के एजेंडे पर सत्ता में आई भाजपा अगर शीघ्र मो. सईद के पार्टी से समर्थन वापस लेने के साथ ही मसर्रत को गिरफ्तार नहीं करती तो विस चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेगा।

इस मौके पर सत्यम पांडेय आकाश मिश्र, राहुल भारती, अजीत गिरी, अभिषेक, आकाश मिश्रा आदि  रहे। उधर राबर्ट्सगंज नगर में स्थित हिंदू जागरण मंच कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

 इसमें जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से मसर्रत की रिहाई की निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा से मो. सईद की पार्टी से समर्थन वापस लेने और मसर्रत की गिरफ्तारी की मांग की।


अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि जिस अपराधी के  खिलाफ 15 से ज्यादा आरोप सिद्ध हुए हैं, उसे रिहा कैसे किया जा सकता है।

कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के ऊपर एक भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। बावजूद उन्हें जेल से रिहा न किया जाना हिंदू समाज पर कुठाराघात करना है। राहुल मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी के प्रमुख भानू तिवारी ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed