फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief Minister Jan Arogya Mela will be held at thirty placesChief Minister Jan Arogya Mela will be held at thirty places

तीस स्थानों पर लगेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

Sat, 01 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jan Arogya Mela will be held at thirty placesChief Minister Jan Arogya Mela will be held at thirty places
सोनभद्र। फरवरी और मार्च महीने के सभी रविवार को जिले के चिन्हित 30 स्थानों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत दो फरवरी को पड़ने वाले रविवार से होगी। डीएम एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर तैयारियां की समीक्षा की। निर्देशित किया कि तत्परता से समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

मेले में आने वाले सभी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें अनुमन्य दवाएं मुहैया कराई जाएं। कोई भी दवाएं बाहर से न लिखी जाय। मेला के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परामर्श टेबल भी लगाया जाए और परिवार कल्याण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। डीएम ने बताया कि बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य राबर्ट्सगंज में दो फरवरी मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे, प्राथमिक स्वास्थ्य केकराही में सांसद पकौड़ीलाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर डीएम एस राजलिंगम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, प्राथमिक स्वास्थ्य चतरा पर सांसद रामशकल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गवां पर विधायक ओबरा संजीव कुमार गौंड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटौली पर विधायक हरिराम चेरो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा पर विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मऊकला, पनौरा, परसौना, जोगिनी, शक्तिनगर, अनपरा, कुंआरी, सागोबांध, जरहा, बीजपुर, मधुपुर, परासी दूबे, नई बाजार, सलखन, बकवार, लोझरा, विंढमगंज, अमवार, गुरमुरा, कचरनवा, कोन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुगैल में लगने वाले जन आरोग्य मेला का उद्घाटन ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्रतिनिधि करेंगे। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, प्रभारी सीएमओ डॉ. सलिल श्रीवास्तव, डॉ. बीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed