{"_id":"664262cc1890aea2f500d2b4","slug":"chhotalal-from-sp-and-dhaneshwar-from-bsp-filed-nomination-in-three-sets-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113007-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सपा से छोटेलाल और बसपा से धनेश्वर ने तीन सेट में किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सपा से छोटेलाल और बसपा से धनेश्वर ने तीन सेट में किया नामांकन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नामांकन के पांचवें दिन रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर सपा, बसपा प्रत्याशियों समेत पांच ने नामांकन किया। वहीं दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव में सपा, बसपा और भाकपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया।
पांच दिनों की नामांकन प्रक्रिया बीतने के बाद रॉबर्ट्सगंज सीट से अब तक आठ नामांकन हुए हुए हैं, जबकि दुद्धी से चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। प्रमुख दलाें के उम्मीदवाराें के नामांकन किए जाने के कारण पुलिस सतर्क रही।
गेट पर सघन तलाशी के बाद ही प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को अंदर जाने की इजाजत दी गई। दोपहर करीब 1.50 बजे सपा प्रत्याशी छोटेलाल खरवार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। उन्होंने तीन सेटों में नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी धनेश्वर गौतम ने सोमवार को भी तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने शुक्रवार को भी नामांकन किया था। इनके अलावा राष्ट्रीय समानता दल से अरविंद कुमार भारती ने दो, इंडियन नेशनल समाज पार्टी से सूरज प्रकाश और जनवादी पार्टी से बचाऊ लाल ने एक-एक सेट में नामांकन किया।
उधर, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड, बसपा प्रत्याशी रवि सिंह खरवार ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया। वहीं भाकपा के दिनेश कुमार ने एक सेट में पर्चा जमा किया। यहां से भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड ने 10 मई को नामांकन किया था।
तीन नामांकन पत्र लिए गए
नामांकन के पांचवें दिन राॅबर्ट्सगंज लोकसभा सीट के लिए बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी से सोनू निगम ने 02 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया।वहीं भारतीय समानता दल से मनोज कुमार ने 1 सेट में नामांकन पत्र लिया।