Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chhath: Preparations incomplete; filth spreads across Akarhawa Pond

छठ : तैयारी अधूरी, अकड़हवा पोखरे में पसरी गंदगी

Tue, 10 Nov 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chhath: Preparations incomplete; filth spreads across Akarhawa Pond
रॉबर्ट्सगंज के अकड़हवा पोखरा ​स्थित छठ घाट पर फैली गंदगी। संवाद 
सोनभद्र। पांच दिवसीय दीपोत्सव के बाद अब श्रद्धालु सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारी में जुट गए हैं। शहर के कुछ छठ घाटों पर सफाई और अन्य इंतजाम शुरू हो गए हैं, तो कहीं अब तक गंदगी का अंबार लगा है। रॉबर्ट्सगंज स्थित शाहगंज रजवाहा के दोनों किनारों पर श्रद्धालु वेदी बनाने के साथ उन पर नाम लिखकर जगह आरक्षित कर रहे हैं। यहां अब तक 350 से अधिक वेदियां बनाई जा चुकी हैं। रामसरोवर तालाब पर भी सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। वहीं, अकड़हवा पोखरा के घाटों और परिसर में गंदगी पसरी हुई है। छठ पर्व नजदीक होने के बावजूद सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर शाहगंज रजवाहा स्थित पुलिया के दोनों ओर नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई कराई गई है। पुल के उत्तर तरफ करीब 300 मीटर और दक्षिण तरफ लगभग 150 मीटर तक सफाई हुई है। नहर के दोनों किनारों पर श्रद्धालु छठ पूजा के लिए वेदी बना रहे हैं। पुल के दक्षिणी किनारे पर करीब 50 वेदियां बनाई गई हैं। इन पर बबीता, नवीन, छबीले, नबीता, सूरज, शोभा, पूजा और फोटो समेत अन्य नाम लिखे गए हैं। श्रद्धालु वेदी पर नाम लिखकर पूजा के लिए जगह आरक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed