फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chest bucks in the bank, no ATM close

बैंक चेस्ट में रुपये नहीं, एटीएम बंद 

Tue, 26 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 26 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
 स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के शक्तिनगर शाखा के चेस्ट (कैश रूम) में रुपये की कमी और राष्ट्रीयकृत बैंकों के नगदी की आवाजाही नहीं होने की बात सामने आई है। इससे उत्तर प्रदेश समेत पड़ोसी मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे कई दर्जन एटीएम के शटर मंगलवार को गिर गए।
विज्ञापन



बैंकों के एटीएम से रुपये न निकलने के कारण मप्र के लोग यूपी क्षेत्र में तो यूपी के लोग मप्र के सीमांचल इलाकों का चक्कर लगाते रहे। एनसीएल की बीना कोयला परियोजना में स्थित एसबीआई और यूबीआई के एटीएम चार दिनों से पूरी तरह ठप हैं। मंगलवार को शक्तिनगर इलाके के ऊर्जा द्वार, खड़िया बाजार, खड़िया कालोनी, एनटीपीसी प्रशासनिक भवन समेत एसबीआई व यूबीआई शाखाओं के पास स्थित एटीएम बंद हुए तो लोग परेशान हो उठे। शादी विवाह के मौसम में पैसे की जरुरत ने हर किसी को बेचैन किया। बैंक अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि बैंकों के पास रुपये न आने तथा ज्यादा निकासी के चलते यह स्थिति बनी है। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि सुबह में कुछ एटीएम में रुपये डाले गए थे लेकिन कुछ ही देर बाद समाप्त हो गए।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि बैंकों में जमा होने वाली राशि को किस्तों में एटीएम में डाला जा रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति मप्र इलाके की भी है। एक बैंक के अधिकारी ने बताया कि मप्र के कुछ बैंक संपर्क साध रुपये की मांग किए लेकिन पता चला कि वहां भी रुपये नहीं है। बताते चलें कि शक्तिनगर एसबीआई में चेस्ट सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसबीआई के मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार सिंह का कहना है कि आरबीआई से करेंसी नहीं पहुंच पाई है। बैंकों के पास रुपये नहीं आने और ज्यादा नगदी निकासी की वजह से समस्या पैदा हुई है। इस निमित्त उच्चस्तर पर संपर्क किया गया है। उम्मीद है जल्द समस्या का समाधान होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed