फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Charge sheet prepared against 21 including then SDM in SIT investigation report

उभ्भा कांड की एसआईटी जांच पूरी, तत्कालीन एसडीएम समेत 21 के खिलाफ आरोप पत्र तैयार

Thu, 24 Sep 2020 07:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 24 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet prepared against 21 including then SDM in SIT investigation report
उभ्भा गांव में मौजूद लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले की घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव मेें भूमि विवाद को लेकर 11 लोगों की हुई हत्या की जांच एसआईटी ने पूरी कर ली है। इसमें तत्कालीन एसडीएम समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। जांच टीम ने इसको लेकर शासन को बुधवार को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई 2019 को एक समिति की विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक तरफ के 11 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों तरफ से 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच एसआईटी को सौंपी थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने इस मामले में एक एसडीएम, एक तहसीलदार, पुलिस इंस्पेक्टर व सहायक अभिलेख अधिकारी को आरोपी बनाया है। इनके अलावा जमीन की बिक्री व खरीद करने वाले 17 अन्य लोगों के खिलाफ भी आरोप पत्र तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसआईटी ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की संस्तुति भी की है। एसआईटी की तरफ से उभ्भा कांड की जांच के बाद आरोप पत्र तैयार कर लिए जाने की भनक मिलने पर पूरे मामले प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है। लोगों को यह चिंता सता रही है कि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो सकती है।

एक करोड़ नौ लाख वसूली करने की संस्तुति

उभ्भा कांड की जांच कर रही एसआईटी को कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं। उसी के आधार पर विवेचना पूरी की गई है। जांच टीम को एक महिला के खिलाफ जमीन की बिक्री कर 5000064 रुपये तथा एक अन्य महिला के खिलाफ जमीन की बिक्री कर 5989962 रुपये लाभ अर्जित करने के सबूत मिले हैं। इन दोनों से एसआईटी ने यह धनराशि ब्याज सहित वसूल करने की भी संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed