फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chaos prevailed in the test was

परीक्षा में अव्यवस्था रही हावी

Thu, 18 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Thu, 18 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chaos prevailed in the test was
रिक्षेत्र में हुई बोर्ड परीक्षा में अव्यवस्था हावी रही। यहां स्थित इंटर कालेजों में जहां तमाम विद्यार्थियों ने टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा दी। वहीं अंबेडकर इंटर कालेज रजमिलान स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रकाश यादव नामक विद्यार्थी दूसरे केंद्र की जगह यहीं परीक्षा देता पाया गया।
विज्ञापन


दो घंटे बाद प्रश्नपत्र की जांच में एक पेपर कम पाया गया, इसकी जांच की गई तो पता चला कि उसे गुरुकुल इंटर कालेज सेवकाडांड़ में परीक्षा देनी थी। इसके बाद परीक्षार्थी को बाहर कर दिया गया। प्रकाश का कहना था कि उसे किसी ने भी नहीं बताया कि उसका सेंटर यहां नहीं पड़ा है। उसे समझ में आया कि उसका परीक्षा सेंटर यहीं है तो वह यहीं की परीक्षा में शामिल हो गया। केंद्राध्यक्ष कृपाशंकर का कहना था कि रोल नंबर मिलान करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। ऐसे में प्रकाश ने कैसे दो घंटे तक परीक्षा दे ली, इस सवाल पर कन्नी काट गए।  इसी विद्यालय के छात्र उदयचंद्र ने बताया कि उसने फीस, परीक्षा शुल्क सारी चीजें समय से जमा की थी।
विज्ञापन


बावजूद प्रवेश पत्र नहीं दिया गया, इससे वह परीक्षा देने नहीं जा पाया। उसके पिता रामसागर ने बीजपुर थाने पहुंचकर तहरीर सौंपी। एसओ अंजनी मिश्रा के मुताबिक प्रधानाचार्य को बुलाया गया है। इस विद्यालय के विद्यार्थी स्वतंत्र कुमार और पूनम ने भी विद्यालय प्रबंधन पर शुल्क जमा होने के बावजूद प्रवेश पत्र न दिए जाने का आरोप लगाया। प्रबंधक मार्तंड देव पांडेय का कहना था कि दोनों ने फोटो समय से जमा नहीं किए, इसलिए प्रवेश पत्र नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed