फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chandni and Arpit topped the race

Sonebhadra News: दौड़ में चांदनी और अर्पित रहे अव्वल

Sat, 21 Oct 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Chandni and Arpit topped the race
सोनभद्र/दुद्धी। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन हुआ। विभिन्न न्याय पंचायतों में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरगाई में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी, संरक्षक लल्लन सिंह रहे। विद्यालय के रामचंद्र मौर्य ने स्वागत किया गया। प्राथमिक स्तर बालक संवर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर में अर्पित गिरी हिनौता प्रथम, राज पसही ने द्वितीय, हिमांशु महुलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अर्पित गिरी हिनौता प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में चांदनी यादव बहुअरा प्रथम, सुकमा पसहीकला द्वितीय, प्रियांशी पसहीकला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में जीरा, जूड़ी प्रथम, अनामिका पसहीकला, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में खुशी औरहवा प्रथम, कृष्णावती जूड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक के 100 मीटर दौड़ में कार्तिकेय गिरी हिनौता प्रथम, आकाश ओरगाई द्वितीय, मोहम्मद अमन कादरी हिनौता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एआरपी हृदेश कुमार सिंह, न्याय पंचायत नोडल बृजबाला, आनंद त्रिपाठी, सैयद अनवर हुसैन, राघवेंद्र मिश्रा आदि रहे। उधर, दुद्धी के जीआईसी मैदान पर हुई न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शैलेश मोहन एवं संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग व बालिका वर्ग के दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, गोला फेक आदि खेल हुए। अंत में सफल खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद यूसुफ, रामरक्षा, ओम प्रकाश, रवि रंजन, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दम
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डीएवी विद्यालय में शुक्रवार को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने दुर्गा पूजा से संबंधित ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए। बच्चों ने अपनी चित्र कला से सबका मन मोह लिया। कक्षा छह से आठवीं तक के प्रतिभागियों ने मिट्टी के बर्तनों को रंगों से सजाया। कक्षा नवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने व्याख्यान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed