फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chandauli beat Agra, Varanasi beat Ranchi

Sonebhadra News: चंदौली ने आगरा, वाराणसी ने रांची को हराया

Tue, 07 Feb 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chandauli beat Agra, Varanasi beat Ranchi
स्थानीय खेल मैदान पर चल रहे 19वें अंतरराज्जीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मुकाबले मंगलवार को खेले गए। पहला मुकाबला चंदौली और आगरा के बीच खेला गया। दूसरा वाराणसी और राची के बीच हुआ। इसमें चंदौली और वाराणसी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर आगरा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 14.3 ओवर में 100 रन के स्कोर पर आगरा की टीम ऑल आउट हो गई। आगरा की ओर से अखिल ने 25 व रवि ने 32 रन बनाए। चंदौली की ओर से आयुष ने 20 रन देकर चार विकेट लिया एवं लिल्ली को भी दो विकेट मिले। चंदौली की टीम रनों का पीछा करते हुए 9.2 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में टॉस जीत कर पहले वाराणसी की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रांची के बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी करते हुए तास के पत्तों की तरह बिखर गए और मात्र 50 रन ही बनाए। रांची की ओर से अदनान ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। वाराणसी के गेंदबाज सचिन ने 10 रन खर्च कर शानदार चार विकेट लिया व विजेंद्र तीन व इन्देश को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाराणसी के बल्लेबाज 5.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। वाराणसी की ओर से रितिक 15, इंद्रेश ने 13 रन बनाया। सचिन को मैन ऑफ द मैच का पुस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका में शमसाद अली एवं पंकज सिंह रहे, जबकि कमेंटेटर विवेक शाही व सुहैब अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed