फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   chalan of overload on reciept of toll plaza

टोल प्लाजा रसीद पर ओवरलोड में चालान का विरोध

Fri, 05 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
chalan of overload on reciept of toll plaza
सोनभद्र। सोनभद्र ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर टोल प्लाजा रसीद के आधार पर ट्रकों का ओवरलोड में चालान करने का विरोध किया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि टोल प्लाजा लोढ़ी एवं अदलहाट से निकली हुई गाड़ियों का डाटा निकलवाकर ट्रकों का ओवरलोड में चालान काटा जा रहा है, जो अनुचित है। क्योंकि बहुत से मोटर मालिक नंबर प्लेट बदलकर अपनी गाड़ी चलवाते हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने गलत कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि जिन गाड़ियों का चालान टोल प्लाजा की पर्ची को आधार बनाकर किया गया है उसको भी निरस्त किया जाए। नहीं तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष आद्या पांडेय, रवि जायसवाल, देवेंद्र सिंह, सुदामा यादव, अरविंद पांडेय, संदीप पटेल, सुदीप यादव, कुणाल पटेल, मंगला पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed