फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chakka jam done on Chopan-Sinduria road against illegal recovery

अवैध वसूली के खिलाफ चोपन-सिंदूरिया मार्ग पर किया चक्का जाम

Wed, 16 Mar 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam done on Chopan-Sinduria road against illegal recovery
चोपन सिंधुरिया मार्ग पर बालू के अवैध खनन परिवहन के विरोध में चक्का जामकर विरोध प्रदर्शन करते लो? - फोटो : SONBHADRA
खनिज विभाग के कर्मियों पर अवैध वसूली और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार की रात ग्रामीणों ने सिंदुरिया-चोपन मार्ग जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम जैनेंद्र सिंह और सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जुगैल से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व भाजपा नेता संजीव तिवारी का कहना था कि जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर, खेंवधा, बिजौरा, अगोरी आदि स्थानों पर बालू निकालने के लिए खनन पट्टे जारी किए गए हैं। कई स्थानों पर अवैध खनन कराया जा रहा है। बालू साइड तक पहुंचाने के लिए सड़क निर्माण के नाम पर आसपास के जंगली पेड़ों को काट दिया गया है। सिंदुरिया-चोपन मार्ग पर ओवरलोड गाड़ियों के संचालन से पूरे दिन जाम लगा रहता है जबकि इसी मार्ग पर सीएचसी, बैंक, स्कूल हैं। जाम के चलते व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। खनन विभाग की ओर से हास्पिटल के आगे ओवरलोड गाड़ियों के जांच के लिए एक बैरियर लगाया गया है जो अवैध वसूली का अड्डा बन गया है। उन्होंने डीएम से नियमों को ताख पर रख कर किए जा रहे अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। चक्काजाम की खबर पाकर एसडीएम ओबरा जैनेंद्र सिंह और सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और आवागमन बहाल हुआ। सत्यप्रकाश तिवारी, राजेश अग्रहरी, महेंद्र केशरी, विपुल शुक्ल, संदीप सिंह, तीर्थराज शुक्ला, मनमोहन निषाद, विवेक पांडेय, विकास चौबे, पम्मी केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed