{"_id":"64613d413d82b8291d03c9e4","slug":"chaff-laden-tractor-trolley-caught-fire-sonbhadra-news-c-20-1-204600-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के कम्हरिया गांव में रविवार को दोपहर भूसा लदे ट्रैक्टर ट्राली में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को बस्ती से बाहर लाकर ट्राली से अलग किया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मिर्जापुर के नरायनपुर निवासी हीरालाल परही गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा लेकर गांव जा रहा था। कम्हरिया गांव के पास नीचे लटक रहे बिजली के एलटी तार से स्पर्श के कारण ट्राली पर लदे भूसे में आग लग गई।
धुआं उठता देख चालक को आभास हुआ तो सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल ट्रैक्टर ट्राली को बस्ती से बाहर हाईवे पर ले गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित के मुताबिक अगलगी से ट्रैक्टर के बॉक्स में रखा करीब पचास हजार नकदी सहित ट्राली और भूसा जल कर नष्ट हो गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हाईवे के एक लेन पर आवागमन बंद रहा।-- -- -- -- -
विज्ञापन
अगलगी से गृहस्थी का सामान जला
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत में शनिवार की रात एक घर में आग लग गई। अगलगी से उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट तैयार की है। पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडांड़ टोले में शनिवार की रात रामभोग के घर में आग लग गई। गृहस्वामी ने बताया कि आग किन परिस्थितियों में लगा, पता ही नही चला। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना यादव की सूचना पर लेखपाल ने मौके की जांच कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
धुआं उठता देख चालक को आभास हुआ तो सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल ट्रैक्टर ट्राली को बस्ती से बाहर हाईवे पर ले गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक अगलगी से ट्रैक्टर के बॉक्स में रखा करीब पचास हजार नकदी सहित ट्राली और भूसा जल कर नष्ट हो गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हाईवे के एक लेन पर आवागमन बंद रहा।