फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CGST team scrutinized documents of business establishment

Sonebhadra News: दुद्धी पहुंची सीजीएसटी की टीम, व्यापारिक प्रतिष्ठान के खंगाले दस्तावेज

Wed, 17 Jul 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
CGST team scrutinized documents of business establishment
वाराणसी के सीजीएसटी अधिकारियों की टीम के मंगलवार को क्षेत्र में होने की सूचना पर कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिया। टीम ने एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर घंटों जांच पड़ताल की। कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार किया।
विज्ञापन

सीजीएसटी वाराणसी की टीम दोपहर में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर पहुंची। टीम ने दुकान के अंदर घंटों समय तक कागजातों की छानबीन करती रही। जांच टीम की क्षेत्र में मौजूदगी की खबर फैलते ही दुद्धी के अलावा विंढमगंज, महुली, अमवार, म्योरपुर, बभनी, बीजपुर, कोन सभी जगह के व्यापारी सकते में रहे।
विज्ञापन

नगर में दुकानें बंद कर दुकानदार जांच स्थल के आस पास मंडराते रहे। वहीं, सीजीएसटी अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने अभी कुछ भी बताने से इन्कार किया। अधिकारियों का कहना था कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जाएगा। अभी सभी पत्रावलियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed