फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Centre responsible for price rise '

बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार’

Tue, 19 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 19 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Centre responsible for price rise '
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के धर्मशाला चौक पर नुक्कड़ सभा की। महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री महज भाषण देकर जनता को छल रहे हैं। जमीन पर कोई विकास कार्य नहीं हो रहा। इससे देश का भला नहीं होने वाला।
विज्ञापन



नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता कर रहे सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से वादा किया था कि यदि उनकी सरकार बनी तो जनता को रोटी, दाल, सब्जी की बढ़ती महंगाई से निजात दिलाई जाएगी। सस्ता अनाज लोगों के घरोें तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन



लेकिन सरकार बनते ही देश के प्रधानमंत्री अपना वादा भूल गए। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी, सुरेश अग्रहरि ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में बनी है, तब से गरीब जनता परेशान है। ऐसी सरकार को आने वाले चुनाव में जनता जवाब देगी। नुक्कड़ सभा के दौरान सुरेश अग्रहरि, अनवर भाई, जय प्रकाश, प्रमोद  सिंह, मुमताज, आशीष केशरी, संजय, अरुण, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed