फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Central help desk will be set up for the beneficiaries deprived of Ujjwala : Hardeep Singh Puri

उज्ज्वला से वंचित लाभार्थियों के लिए बनेगा सेंट्रल हेल्प डेस्क : हरदीप सिंह पुरी

Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Central help desk will be set up for the beneficiaries deprived of Ujjwala : Hardeep Singh Puri
उरमौरा स्थित डायट परिसर में मेडिकल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री हरदीप ? - फोटो : SONBHADRA
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डायट परिसर के मैदान में उज्ज्वला-2 योजना के 250 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया। उन्होंने एलान किया कि कोई पात्र उज्ज्वला के तहत कनेक्शन पाने से वंचित रह गया है तो उसके लिए सेंट्रल हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। इसकी मदद से उनके आवेदन भरवाकर लाभान्वित कराया जाएगा। खास तौर से सोनभद्र का कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित नहीं रहने पाएगा।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार में हुए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले गरीब परिवार की महिलाएं चूल्हे के धुएं में अपनी आंख खराब कर लेती थीं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। पिछले सात वर्षों में देश में एलपीजी कनेक्शनों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। 2014 में यह 14 करोड़ थी, जो अब लगभग 30 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘रिफॉर्म, परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म’ के लिए एक बड़ी छलांग लगाई और 2016 में बलिया से पीएम उज्ज्वला योजना शुरू की। उज्ज्वला योजना से महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामशकल, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेडिकल एंबुलेंस की दी सौगात
केंद्रीय मंत्री ने जिले को अत्याधुनिक मेडिकल यूनिट से लैस एंबुलेंस प्रदान की। इसकी चाबी सीएमओ डॉ. नेम सिंह को सौंपी। इस एंबुलेंस में एक चिकित्सक और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में उज्जवला योजना का गैस सिलेंडर वितरण करते कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह प?

उरमौरा स्थित डायट परिसर में उज्जवला योजना का गैस सिलेंडर वितरण करते कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह प?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed